Dairy Scheme: डेयरी किसानों की आय का मुख्य स्त्रोत है। इससे किसानों की रोजी-रोटी चल रही है। अगर आप भी डेयरी बिजनेस करने के बारें में सोच रहे हैं तो यह बहुत ही बेहतरीन विकल्प है। उत्तर प्रदेश सरकार भी इस बिजनेस को करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। इसके साथ ही 2 स्वदेशी गाय खरीदने पर अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है।
जानिए क्या है मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना
मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसकी शुरुआत नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत की गई है। यदि पशुपालक और किसान इस योजना के अंतर्गत दो स्वदेशी गाय खरीदते हैं तो उन्हें सरकार 40% तक यानी अधिकतम 80,000 रुपये की सब्सिडी दे रही है।
किसे मिलेगा इस योजना का लाभ
इस योजना का लाभ केवल उस व्यक्ति को ही प्राप्त होगा जो गाजियाबाद का स्थायी निवासी हो या फिर बहुत लंबे वक्त से वहां पर रह रहा हो। इसके साथ ही व्यक्ति के पास कम से कम दो गाय पालने की जमीन होना बेहद जरुरी है, ताकि वह इस योजना का लाभ उठाकर डेयरी बिजनेस की शुरुआत कर सकें।
किन गायों की नस्लों पर मिलेगी सब्सिडी
मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के अंतर्गत थारपारकर, गिर, हरियाणवी और साहीवाल नस्ल जैसी प्रमुख नस्लों पर मिलेगा भारी अनुदान, जिससे आपकी कमाई में बढ़ोतरी के साथ डबल मुनाफा भी हो सकता है।








