गाय-भैंस के टीकाकरण से पहले हर पशुपालक को पता होनी चाहिए ये जरूरी बातें

Published On: May 13, 2026
Follow Us

Animal Vaccination: जानवरों को बीमारियों और संक्रमण से बचाने के लिए समय-समय पर टीकाकरण करवाना जरूरी होता है। इसलिए पशु विशेषज्ञ तमाम छोटे या बड़े पशुपालकों को पशुओं को टीकाकरण कराने की सलाह देते हैं। टीकाकरण कराने से पहले कुछ जरूरी टिप्स दिए जाते हैं जो हर पशुपालकों को जानना जरूरी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी पर लिखी किताब

आज के दौर में अधिकांश देश एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) फ्री एनिमल प्रोडक्ट की डिमांड कर रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इसका एक मात्र इलाज ये है कि पशुओं को एंटी बायोटिक दवाई खाने को न दी जाए और ये तभी मुमकिन है जब पशु बीमार न हों। यही वजह है कि सरकार पशुओं के टीकाकरण पर जोर देती है। इसलिए पशुओं का टीकाकरण करवाना अनिवार्य है।

हरियाणा में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा, सरकार देगी इतनी सब्सिडी

टीकाकरण करवाने से पहले जान लें जरूरी टिप्स  

आखिर केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर क्यों लगाई रोक, जानिए बड़े कारण
  • प्रथम टीकाकरण केवल स्वस्थ पशुओं में ही करना चाहिए।
  • टीकाकरण से दो सप्ताह पहले कृमिनाशक दवाई देनी चाहिये।
  • टीकाकरण के समय पशुओं का हेल्दी होना जरूरी है।
  • बीमार और कमजोर पशुओं का टीकाकरण नहीं करना चाहिए।
  • बीमारी फैलने से करीब 20-30 दिन पहले टीकाकरण करा लेना चाहिए।
  • रोग फैलने के संभावित समय से करीब 20-30 दिन पहले करना चाहिए।
  • मानकों के अनुसार कोल्ड बॉक्स में रखे टीके ही पशुओं को लगाने चाहिए। 
  • जहां पशु ज्यादा हों वहां झुण्ड में पशुओं का टीकाकरण करना जरूरी होता है।
  • गर्भावस्था के दौरान टीकाकरण नहीं करना चाहिए।
  • टीकाकरण का रिकार्ड रखने के लिये हमेशा पशु स्वास्थ्य कार्ड बनाएं।
  • टीकाकरण के दौरान हर पशु के लिये अलग-अलग सूईयों का इस्तेमाल करें।
  • टीके में इस्तेमाल की गई सूई और सिरिज को नियमानुसार डिस्पोज करें।

टीकाकरण करवाने के फायदें

पश्चिम बंगाल के किसानों को बड़ी राहत, आलू, प्याज समेत जरूरी वस्तुओं पर हटे अंतरराज्यीय प्रतिबंध
  • पशुओं में होने वाली बीमारियों से बचाव।
  • पशुओं में होने वाली महामारी से बचाव।
  • पशुओं से मनुष्यों में होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव।
  • बीमारियो के इलाज से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाव।
  • एनिमल प्रोडक्ट से इंसानों में होने वाली बीमारी से बचाव।
  • किसानों की पशुपालन में कम लागत से मुनाफा बढ़ता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment