Agriculture News: योगी सरकार प्रदेश के किसानों के लिए कई सारी योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में योगी सरकार की ओर से लखीमपुर के किसानों को बड़ी राहत दी है। खरीफ सीजन में किसानों को बीज खरीदने के लिए अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार की ओर से बीजों की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।
इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश लखीमपुर के किसानों को ही दिया जा रहा है। ताकि इस जिले के किसान उड़द, मूंग, अरहर, बाजरा, तिल और धान की खेती बड़े पैमाने पर करें और बड़ा मुनाफा कमा सकें।
सरकार ने ई-लॉटरी प्रणाली लागू की
सरकार की ओर से नई व्यवस्था के अंतर्गत बीज वितरण में किसी भी प्रकार का पक्षपात या गड़बड़ी ना हो इसके लिए ई-लॉटरी प्रणाली लागू की गई है। इससे स्पष्ट है कि आवेदन करने वाले किसानों को समान अवसर मिलेगा और साथ ही चयन पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया से होगा, जिससे जिले के हर किसान को इस सरकारी अनुदान का लाभ मिलेगा।
10 मई तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान भाई 10 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है, जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों सुनिश्चित हो सकें। किसान राज्य कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी जरूरत के अनुसार बीज बुक कर सकते हैं और अनुदान का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत किसान कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उत्पादन और मुनाफा दोनों में बढ़ोतरी होगी।
इन फसलों पर मिलेगा अनुदान
किसानों को धान के अतिरिक्त ढैंचा, उर्द, मूंग, अरहर और तिल जैसी फसलों के बीज पर भी अनुदान दिया जाएगा। ये तमाम फसलें खरीफ सीजन की प्रमुख फसलें हैं और इनकी खेती से किसानों को अच्छी आमदनी होती है।








