Young Farmer Tips: आज के दौर में खेती एक स्मार्ट बिजनेस बनकर उभर रही है। लेकिन आज भी कई युवा किसान जानकारी के अभाव में गलत प्लाटिंग और खतरे वाले प्रबंधन की कमी के कारण अच्छा मुनाफा नहीं कमा पाते हैं। यदि शुरुआत ही सही रणनीति के साथ की जाए कम समय में अच्छा मुनाफा होता है। आज हम आपको 5 ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो हर युवा किसानों को अपनाना चाहिए।
क्षमता, संसाधन और बाजार की जरूरत को समझते हुए क्लियर प्लान
खेती शुरू करने से पहले युवा किसानों को यह तय जरूर करना चाहिए केवल उत्साह के साथ ही खेती नहीं करनी चाहिए। अगर अपनी क्षमता, संसाधन और बाजार की जरूरत को समझते हुए एक क्लियर प्लान बनाना चाहिए। इसलिए खेती को बिजनेस के नजरिए से देखें और पहले से ये तय कर लें कि किस फसल से कितना उत्पादन और कितनी कमाई होगी।
मार्केटिंग और फाइनेंस की समझ जरूरी
खेती में सफलता के लिए मार्केटिंग और फाइनेंस की समझ जरूरी है। किसानों को यह भी तय कर लेना चाहिए कि वह अपनी फसल कहां और कैसे बचेगा। इसके अतिरिक्त मुनाफा और आने वाले सालों की योजना पहले से तैयार करनी चाहिए।
मौसम, बाजार और दूसरे कारण को समझे
ये तो किसान को पहले ही समझ लेना चाहिए खेती में मौसम, बाजार और दूसरे खतरे के कारण बने ही रहते हैं। ऐसे में शुरुआती दौर में कर्ज लेकर बड़े निवेश से बचना चाहिए। छोटे स्तर से शुरुआत करें और छोटे-छोटे अनुभव के साथ दूसरी आय का भी स्त्रोत बनाए रखें।
जमीन किराए पर लेकर खेती करना
नए-नए किसानों के लिए जमीन खरीद कर खेती करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए शुरुआती दौर में जमीन किराए पर लेकर खेती करें। इसमें लागत भी कम लगती है और अनुभव ज्यादा बढ़ता है।
दूसरे किसान और स्थानीय संस्थाओं से जुड़ना जरूरी
खेती में सफल होने के लिए दूसरे किसान, कृषि एक्सपर्ट्स और स्थानीय संस्थाओं से जुड़ना बहुत जरूरी है। अनुभव किसानों से सलाह लेने और उनके एक्सपीरियंस से सीखने से कई गलतियों से बचा जा सकता है।








