गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, केंद्र सरकार ने बढ़ाया FRP

Published On: May 7, 2026
Follow Us

Sugarcane FRP Increase: गन्ना किसानों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दे डाली है।  2026-27 सीजन (अक्टूबर से सितंबर) के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) बढ़ाकर 365 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। नया मूल्य 10.25 प्रतिशत बेसिक रिकवरी रेट पर लागू होगा। बता दें कि इससे पहले गन्ने का FRP 355 रुपये प्रति क्विंटल था। इस बार किसानों को 10 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से ज्यादा कीमत मिलेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है।

किसानों को अधिक आय होगी प्राप्त

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी पर लिखी किताब

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि गन्ने की रिकवरी दर 10.25 प्रतिशत से अधिक रहती है तो हर 0.1 प्रतिशत बढ़ोतरी पर किसानों को 3.56 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त भुगतान मिलेगा। इससे अच्छी गुणवत्ता वाले गन्ने की खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को अधिक आय प्राप्त होगी।

सरकार के अनुसार, नया एफआरपी (FRP) उत्पादन लागत का लगभग 200.5 प्रतिशत है। यानी किसानों को लागत से काफी बेहतर मूल्य मिलेगा। सरकार के इस फैसले से गन्ना किसानों को कुल मिलाकर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान होगा। 

हरियाणा में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा, सरकार देगी इतनी सब्सिडी

बीते साल से कितना अधिक है इस बार गन्ना का FRP

सत्रFRP (रुपये प्रति क्विंटल)बढ़ोतरी
2025-26355 रुपये
2026-27365 रुपये10 रुपये

विभिन्न राज्यों में गन्ने के राज्य सलाहकारी मूल्य (SAP)

आखिर केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर क्यों लगाई रोक, जानिए बड़े कारण

भारत सरकार ही FRP तय करती है, लेकिन कुछ राज्य इससे अधिक राज्य सलाहकारी मूल्य (SAP) घोषित करते हैं। विशेष रुप से उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में किसानों को ज्यादा रेट मिलता है।

राज्यअनुमानित गन्ना मूल्य (रुपये प्रति क्विंटल)
उत्तर प्रदेश370 से 400 रुपये (प्रजाति अनुसार)
हरियाणा386 रुपये के आसपास
पंजाब391 रुपये के आसपास
उत्तराखंड370+ रुपये
केंद्र FRP (2026-27)365 रुपये

पश्चिम बंगाल के किसानों को बड़ी राहत, आलू, प्याज समेत जरूरी वस्तुओं पर हटे अंतरराज्यीय प्रतिबंध

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment