Dragon Fruit Growing Tips: ड्रैगन फ्रूट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसके साथ ही इसकी खेती करना भी बहुत आसान है। आप घर की छत पर भी ड्रैगन फ्रूट उगाकर अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। इसकी खेती करना भी बेहद आसान और कम मेहनत वाला काम है। अगर एक बार इसे सही तरीके से लगा दिया जाए तो यह सालों-साल फल देता रहता है।
घर पर ड्रैगन फ्रूट उगाने के आसान तरीके
ड्रैगन फ्रूट उगाने के लिए ना बड़े खेत की जरूरत होती है और ना ही ज्यादा पानी की। आप गमलों या ड्रमों में भरकर घर की छत पर उगा सकते हैं। आपको बता दें कि ड्रैगन फ्रूट का पौधा कैक्टस परिवार का पौधा है। इसलिए इसे तेज धूप पसंद है और यह कम पानी में भी फलता-फूलता है। घर छत पर खेती करने के लिए आपको बड़े साइज के गमले और ड्रेनेज सिस्टम का ध्यान रखना होगा।
इन बातों का रखें खास ध्यान
ड्रैगन फ्रूट बेल की तरह होता है इसलिए इसे ऊपर चढ़ाने के लिए मजबूत सहारे की जरूरत होती है। ऐसे में आप गमले के बीच में एक सीमेंट या लकड़ी का पिलर लगाएं और ऊपर एक टायर या रिंग फिक्स कर दें। जब पौधा रिंग तक पहुंचता है तो इसकी शाखाएं नीचे की ओर लटकने लगती हैं और इन्हीं पर सबसे ज्यादा फल आते हैं।
जैविक खाद देने से बढ़ेगा फल का साइज
ड्रैगन फ्रूट के लिए मिट्टी तैयार करते वक्त उसमें में गोबर की खाद, कोकोपीट और थोड़ा सा रेत मिलाएं जिससे जड़ों को अच्छी हवा मिल सके। आपको बता दें कि साल में दो-तीन बार जैविक खाद देने से फलों का साइज बड़ा होता है और उनकी मिठास भी बढ़ती है।
होगी मोटी कमाई
ड्रैगन फ्रूट का एक बार पौधा लगाने के बाद एक से डेढ़ साल में फल आने शुरू हो जाते हैं और एक पौधा 20-25 सालों तक फल देता है। मार्केट में एक ड्रैगन फ्रूट की कीमत 80 रुपये से लेकर 150 रुपये तक होती है। ऐसे में अगर आप अपनी छत पर 50-60 पौधे भी लगा लिए तो हर सीजन में आप हजारों फल तोड़ सकते हैं और इन्हें बेचकर अच्छी खासी मोटी कमाई कर सकते हैं।








