कैसे शुरू करें कंटोला की खेती, होगा बड़ा मुनाफा

Published On: May 12, 2026
Follow Us

Kantola Cultivation Tips: कंटोला जिसे ककोड़ा भी कहा जाता है बाजार में इसकी कीमत 150 से 300 रुपये प्रति किलो है। आजकल किसान इसकी खेती करके खूब मुनाफा कमा रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि एक बार लगाने इससे सालों तक कमाई होती है।

जून-जुलाई में खेती का सबसे अच्छा समय

कंटोला की खेती की शुरूआत करने का सबसे अच्छा समय जून और जुलाई में होता है जब मानसून दस्तक दे देता है। यदि आपके पास सिंचाई की अच्छी सुविधा है तो आप फरवरी और मार्च में भी इसकी खेती कर सकते हैं। बता दें कि कंटोला की खेती के लिए गर्म और नमी वाली जलवायु सबसे बेहतरीन मानी जाती है. जिससे इसकी बेलें तेजी से फैलती हैं। अगर मिट्टी की बात करें तो कंटोला वैसे तो हर तरह की जमीन पर उग आता है लेकिन रेतीली दोमट मिट्टी इसके लिए सबसे शानदार रहती है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी पर लिखी किताब

जल निकासी का अच्छा इंतजाम जरूरी

कंटोला के लिए खेत तैयार करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि जल निकासी का इंतजाम अच्छा होना चाहिए जिसमें पानी ना ठहरें। मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट डालना जरूरी होता है।

इसकी बुवाई के दो तरीके हैं बीज और कंद। यदि आप जल्दी पैदावार चाहते हैं तो कंद का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर रहता है।

हरियाणा में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा, सरकार देगी इतनी सब्सिडी

नर और मादा पौधों का सही संतुलन

बुवाई करते वक्त नर और मादा पौधों का सही संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। 10 मादा पौधों के बीच 1 नर पौधा लगाने से पॉलिनेशन अच्छा होता है और फल भी ज्यादा मात्रा में आते हैं। कंटोला की बेलों को सहारा देने के लिए मचान विधि का इस्तेमाल करना चाहिए।

70-80 दिनों में फसल तैयार

आखिर केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर क्यों लगाई रोक, जानिए बड़े कारण

70-80 दिनों के भीतर आप फलों की तुड़ाई शुरू कर सकते हैं। एक बार निवेश करने के बाद आप इसकी जड़ों को जमीन में सुरक्षित रखकर अगले साल फिर से फसल ले सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment