धान की सीधी बुवाई के लिए नामात्र किराए पर मशीन उपलब्ध कराएगी हरियाणा सरकार

Published On: May 12, 2026
Follow Us

हिसार: हरियाणा के हिसार जिले में धान की बुवाई की योजना बना रहे किसानों की खुशखबरी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हिसार की ओर से किसानों को DSR तकनीक से धान की सीधी बुवाई करने की मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में किसान भाई नाममात्र किराए देकर इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी पर लिखी किताब

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि धान की सीधी बुवाई के लिए किसानों को DSR मशीन मात्र 115 रुपए प्रति एकड़ के किराए पर उपलब्ध कराई जा रही है। आमतौर पर गांव में किसी किराए पर काम करने वाले ट्रैक्टर वाले से धान की सीधी बुवाई के लिए 1 हजार रुपए से ज्यादा का भुगतान करना पड़ता है।

कृषि अधिकारी ने बताया कि पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किसान खुद अपने ट्रैक्टर का प्रयोग करके धान की सीधी बुवाई के लिए DSR मशीन किराए पर ले सकते हैं। हिसार जिले में किसान भाई इस मशीन के लिए जेई आजाद सिंह के फोन नंबर 9416444144 पर संपर्क कर सकते हैं।

हरियाणा में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा, सरकार देगी इतनी सब्सिडी

पानी की बड़े स्तर पर बचत करना

धान की बुवाई के लिए हरियाणा सरकार की ओर से 4,500 रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इस तकनीक का मुख्य उद्देश्य पानी की बड़े स्तर पर बचत करना है। इसके लिए किसानों को 20 मई से 10 जून के बीच मेरी फसल- मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

आखिर केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर क्यों लगाई रोक, जानिए बड़े कारण

बता दें कि यह तकनीक लेबर और सिंचाई के पानी की भारी बचत करती है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जमीन की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। चाहे कोई किसान 1 एकड़ में धान की सीधी बुवाई करे या 100 एकड़ में, उसे प्रति एकड़ 4,500 रुपए राशि मिलेगी।

पश्चिम बंगाल के किसानों को बड़ी राहत, आलू, प्याज समेत जरूरी वस्तुओं पर हटे अंतरराज्यीय प्रतिबंध

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment