गोबर नहीं ‘सोना’ है, सही प्लानिंग से कमा सकते हैं लाखों-करोड़ों रुपये

Published On: May 11, 2026
Follow Us

Cow Dung: इन दिनों ग्लोबल मार्केट में भी गाय के गोबर से बने प्रोडेक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। सबसे खास बात तो यह है कि इस स्टार्टअप को शुरू करने के लिए आपको किसी भारी इन्वेस्टमेंट या बड़ी फैक्ट्री की जरूरत नहीं है। आप छोटे स्तर पर भी शुरूआत कर सकते हैं।

आजकल सस्टेनेबिलिटी और ईको-फ्रेंडली की बढ़ती लाइफस्टाइल के कारण गोबर की डिमांड खूब बढ़ गई है। यदि आप भी कम बजट में ऐसे बिजनेस की तलाश में जिसमें रिस्क भी कम है तो गाय का गोबर आपकी किस्मत का ताला खोल सकता है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी पर लिखी किताब

जैविक खाद की बढ़ी डिमांड

अब केमिकल खाद की जगह जैविक खाद (वर्मी कंपोस्ट) की डिमांड खूब बढ़ रही है। ऐसे में आप केचुओं की सहायता से गोबर को अधिक गुणवत्ता वाली खाद में बदलकर पैक करके बेच सकते हैं। खास तौर पर गार्डनिंग के शौकीन लोग और बड़े-बड़े किसान इस खाद को तुरंत खरीद लेते हैं।

हरियाणा में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा, सरकार देगी इतनी सब्सिडी

गोबर से बने गमले भी इन दिनों बहुत ट्रैंड में छाए हुए हैं क्योंकि इन गमलों को सीधे मिट्टी में दबाया जा सकता है और ये खाद का काम करते हैं। गोबर से स्लरी बनाकर बायोगैस प्लांट सेट करना और उसे सीएनजी की तरह इस्तेमाल करना भी भविष्य का एक बड़ा और करोड़ों वाला बिजनेस वेंचर साबित हो रहा है।

 गोबर से बनी धूपबत्ती, अगरबत्ती और हवन सामग्री की डिमांड

आखिर केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर क्यों लगाई रोक, जानिए बड़े कारण

अब शहरों में लोग केमिकल वाली अगरबत्तियों के बजाय लोग नेचुरल प्रोडेक्ट्स ढूंढ रहे हैं। गाय के गोबर से बनी धूपबत्ती, अगरबत्ती और हवन सामग्री की डिमांड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बहुत अधिक है। इसके अतिरिक्त गोबर से तैयार किए गए गणपति और दूसरी मूर्तियां विसर्जन के समय पानी को खराब नहीं करती है। ऐसे में इनकी मांग हर साल बढ़ रही है। आप चाहे तो गोबर में कुछ जड़ी-बूटियां मिलाकर आकर्षक शेप वाले दीये और शुभ लाभ के चिह्न भी बना सकते हैं। ये बिजनेस आप घर बैठे शुरू कर सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट्स के माध्यम से आप इसे सीधे ग्राहकों तक पहुंचकर मोटी कमाई कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल के किसानों को बड़ी राहत, आलू, प्याज समेत जरूरी वस्तुओं पर हटे अंतरराज्यीय प्रतिबंध

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment