गार्डनिंग का सीक्रेट: संतरे के छिलकों से बनाएं खाद और कीटनाशक

Published On: May 3, 2026
Follow Us

Orange Peels For Gardening: खट्टे-मीठे रसीले संतरे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। हम संतरे तो खाते हैं लेकिन इनके छिलकों को कचरा समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। आपको बता दें कि संतरे के छिलके पौधों के लिए किसी मल्टी-विटामिन डोज या महंगे कीटनाशक से कम नहीं हैं। अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं तो ये छिलके आपके पौधों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। इन छिलकों में  मौजूद नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे तत्व मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को कई गुना बढ़ा देते हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं अपनी गार्डनिंग स्टाइल को थोड़ा मॉडर्न बनाने के तरीके। इन छिलकों का इस्तेमाल करके अपने गार्डन को बिना किसी अतिरिक्त खर्चे के हरा-भरा और हेल्दी रख सकते हैं-

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी पर लिखी किताब

छिलकों का बना लें खाद

मिट्टी के लिए संतरे के छिलके बेहतरीन ऑर्गेनिक खाद का काम करते हैं। इनके छिलकों में माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स का खजाना छुपा होता है। आप छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर सीधे मिट्टी में मिला सकते हैं या फिर इन्हें कंपोस्ट बिन में डाल सकते हैं।

हरियाणा में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा, सरकार देगी इतनी सब्सिडी

ऐसे में आपका खाद ज्यादा पावरफुल हो जाएगा। यह मिट्टी के pH लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। खासतौर पर गुलाब या गुड़हल के पौधे के लिए यह ज्यादा फायदेमंद होता है। इन छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें और महीने में एक बार पौधों की जड़ों में डालें। यह मिट्टी की बनावट को बेहतर बनाता है जिससे पौधों की जड़ों को फैलने के लिए ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है।

नेचुरल पेस्ट कंट्रोल

आखिर केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर क्यों लगाई रोक, जानिए बड़े कारण

संतरे के छिलकों में मौजूद लिमोनीन और तेज खुशबू गार्डन के जिद्दी कीड़ों, एफिड्स और चींटियों को दूर भगाने में मदद करती है। आप छिलकों को पानी में उबालें, ठंडा होने दें और स्प्रे बोतल में भरकर पौधों पर छिड़कें। यह तरीका पूरी तरह इको-फ्रेंडली है और पौधों को नुकसान भी नहीं पहुंचाता। इससे पत्ते साफ, चमकदार और हेल्दी बनते हैं जिससे पौधों की ग्रोथ होती है।

गमलों के आसपास संतरे के छिलके रखने से बिल्लियां और आवारा जानवर दूर रहते हैं। इनकी गंध जानवरों को पसंद नहीं आती है।

पश्चिम बंगाल के किसानों को बड़ी राहत, आलू, प्याज समेत जरूरी वस्तुओं पर हटे अंतरराज्यीय प्रतिबंध

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment