Kharif MSP Rate Hike 2026: केंद्र सरकार की ओर से मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए 14 प्रमुख फसलों के MSP रेट बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, कपास, सोयाबीन और तिल समेत कई फसलों के MSP रेट लागू कर दिए गए हैं। यह फैसला किसानों के हित में लिया गया है।
ज्वार, बजारा और धान के MSP में बढ़त
सरकार के नए फैसले के बाद अब कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जबकि ग्रेड-A धान का MSP 2461 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। ज्वार (हाइब्रिड) का MSP 4023 रुपये और ज्वार (मालदांडी) का MSP 4073 रुपये प्रति क्विंटल रहेगा। बाजरा का MSP 2900 रुपये और रागी का MSP 5205 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। जबकि मक्का का MSP 2410 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।
दलहन उत्पाद बढ़ाने के लिए MSP में सरकार ने की बढ़ोतरी
सरकार ने अरहर का MSP 8450 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इसके अतिरिक्त मूंग का MSP 8780 रुपये और उड़द का MSP 8200 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। सरकार लगातार दालों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने की रणनीति पर काम कर रही है।
खरीफ फसलों के नए रेट
- धान (कॉमन) – 2441 रुपये प्रति क्विंटल
- धान (ग्रेड-A) – 2461 रुपये प्रति क्विंटल
- ज्वार (हाइब्रिड) – 4023 रुपये प्रति क्विंटल
- ज्वार (मालदांडी) – 4073 रुपये प्रति क्विंटल
- बाजरा – 2900 रुपये प्रति क्विंटल
- रागी – 5205 रुपये प्रति क्विंटल
- मक्का – 2410 रुपये प्रति क्विंटल
- तूर (अरहर) – 8450 रुपये प्रति क्विंटल
- मूंग – 8780 रुपये प्रति क्विंटल
- उड़द – 8200 रुपये प्रति क्विंटल
- कपास (मीडियम स्टेपल) – 8267 रुपये प्रति क्विंटल
- कपास (लॉन्ग स्टेपल) – 8667 रुपये प्रति क्विंटल
- मूंगफली – 7517 रुपये प्रति क्विंटल
- सूरजमुखी बीज – 8343 रुपये प्रति क्विंटल
- सोयाबीन (येलो) – 5708 रुपये प्रति क्विंटल
- तिल – 10346 रुपये प्रति क्विंटल
- नाइजर सीड – 10052 रुपये प्रति क्विंटल








