घर पर टमाटर उगाना हुआ अब आसान, बस 5 स्टेप्स में भर जायेंगे पौधे पर फल

Published On: May 2, 2026
Follow Us

How to grow tomato plant at home: चटनी हो, सलाद हो या फिर सब्जी और दाल ही क्यों ना हो टमाटर के बिना सबका स्वाद अधूरा-अधूरा सा लगता है। टमाटर खाने के स्वाद के जायके को और अधिक बढ़ा देता है। हालांकि बाजार में मिलने वाले टमाटरों में स्वाद कम होता है और कीटनाशक भी होते हैं। लेकिन अब शहरों में रहने वाले लोग भी अपने घर में टमाटर उगा सकते हैं। आप घर की बालकनी, छत या भी छोटे गमलों में भी टमाटर के पौधे उगा सकते हैं। ये टमाटर बाजार में बिकने वाले टमाटरों के मुकाबले ज्यादा स्वादिष्ट और ताजा रहेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी पर लिखी किताब

आज हम आपको 5 स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप घर पर ही टमाटर उगा सकते हैं-

हरियाणा में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा, सरकार देगी इतनी सब्सिडी
  1. इन चीजों से करें शुरुआत- इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी जैसे, अच्छे बीज (देशी या हाइब्रिड टमाटर के बीज) मिट्टी, गमला या ग्रो बैग, पानी देने का डिब्बा, धूप (दिन में 5-6 घंटे सीधी धूप) छोटी खाद (नीम खली या कंपोस्ट)
  2. पौधे को कैसे लगाएं- एक छोटे गमले या ट्रे में मिट्टी भरें फिर बीज को 0.5 सेमी गहराई में बोएं। हल्का सा पानी छिड़कें लेकिन ध्यान रहे बहुत ज्यादा पानी नहीं डालना है। अब इसे छाया वाली जगह पर रखें. 7-10 दिन में अंकुर निकल आयेंगे। जब पौधे में 4-5 पत्तियां आ जाएं तब उन्हें बड़े गमले में ट्रांसप्लांट करें।
  3. पौधे को बड़े गमले में ट्रांसफर करें- अब पौधे को बड़े गमले में ट्रांसफर करें। सबसे पहले गमले के नीचे छोटे पत्थर या टूटे टाइल्स रखें, ऐसा आपको पानी की निकासी के लिए करना है। अच्छी मिट्टी और खाद मिलाकर भरें। अब आपको पौधे को बीच में लगाना है। हल्का दबाकर पानी दें।
  4. कैसे करें देखभाल- पौधे को पूरी तरह से अच्छी देखभाल की बहुत जरूरत है। हर दिन कम से कम 5-6 घंटे धूप मिलनी चाहिए। अब ध्यान दें मिट्टी सूखने पर पौधे को पानी दें। गर्मियों के मौसम में पौधे में हर दिन पानी डाले जबकि सर्दियों के मौसम में 2-3 दिन में एक बार ही पानी डाले। पत्तियों पर पानी न डालें, जड़ों में दें.15-20 दिन में एक बार गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट डालें। फूल आने पर नीम खली या फलों की खाद दें। पौधा बड़ा होने पर बांस की छड़ी लगाकर बांध दें, ताकि झुके नहीं। नीम का तेल या नीम पानी का छिड़काव करें।
  5. फूल और फल आने पर हल्का कंपोस्ट खाद- जब पौधे में फूल और फल आने शुरू हो जाये तो हल्का कंपोस्ट खाद डालें। ज्यादा फल के लिए पुरानी पत्तियां तोड़ सकते हैं। जैसे ही टमाटर हरे से लाल होने लगें इन्हें तोड़ लें।

आखिर केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर क्यों लगाई रोक, जानिए बड़े कारण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment