हरियाणा के किसानों का जलवा: तंजानिया में 1 लाख एकड़ जमीन पर करेंगे खेती

Published On: May 5, 2026
Follow Us

Haryana Farmer: हरियाणा के किसान अब भारत ही नहीं बल्कि अफ्रीका की धरती पर भी खेती करते हुए नजर आयेंगे। तंजानिया में 1 लाख एकड़ जमीन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है इसने खेती की तस्वीर बदलने के संकेत दे दिए हैं।

 तंजानिया में एक लाख एकड़ कृषि भूमि के लिए समझौता

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी पर लिखी किताब

हरियाणा में नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से तंजानिया में एक लाख एकड़ कृषि भूमि के लिए समझौता (MoU) किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि अफ्रीकी देशों के साथ व्यापारिक सहयोग को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसमें खनन, प्लाईवुड, कृषि और आईटी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

धान, गन्ना, काजू की होगी खेती

हरियाणा में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा, सरकार देगी इतनी सब्सिडी

हरियाणा के कई किसान तंजानिया में जमीन खरीदने की संभावनाएं तलाश रही है। तंजानिया में जमीन सस्ती होने के साथ-साथ उपजाऊ भी है। वहां पर धान, गन्ना, काजू समेत कई फसलें आसानी से उगाई जा सकती हैं।

लागत कम मुनाफा होगा ज्यादा

आखिर केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर क्यों लगाई रोक, जानिए बड़े कारण

तंजानिया में खेती के अलावा उद्योग के क्षेत्र में भी बेहतरीन मौका है। प्लाईवुड जैसे सेक्टर में काम करने वाले उद्यमी वहां फैक्ट्री लगाकर कच्चा माल तैयार कर रहे हैं और भारत में उसका उपयोग कर रहे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तंजानिया में लकड़ी की कीमत भारत के मुकाबले लगभग एक-चौथाई है और श्रम लागत भी कम है जिससे कारोबार ज्यादा लाभदायक बनता है।

पश्चिम बंगाल के किसानों को बड़ी राहत, आलू, प्याज समेत जरूरी वस्तुओं पर हटे अंतरराज्यीय प्रतिबंध

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment