अब गेदें के फूलों की खेती से करें बंपर कमाई, हर 3 महीने में होगी मोटी आमदानी

Published On: May 5, 2026
Follow Us

Marigold Farming Tips: केवल धान, मक्का या फिर गेहूं की खेती ही नहीं बल्कि किसान फूलों की खेती करके भी मोटी कमाई कर सकते हैं। खासतौर पर गेदें के फूलों की खेती करना आज के समय में सॉलिड बिजनेस आइडिया है। सबसे खास बात तो यह है कि इस खेती में साल भर का इंतजार भी नहीं करना पड़ता है मात्र 3 महीने में फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है।

मार्केट में हमेशा गेदें के फूलों की डिमांड

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी पर लिखी किताब

गेदें के फूलों की सबसे बड़ी खासियत है कि इसकी स्पीड बहुत तेज होती है। मात्र 90 दिनों के भीतर फसल तैयार हो जाती है। मार्केट में हमेशा गेंदे के फूलों की भारी डिमांड बनी रहती है। शादी-ब्याह से लेकर फेस्टिवल सीजन हो या फिर चुनावी रैलियां ये हमेशा डिमांड में बने रहते हैं। आप एक साल में तीन से चार बार इसकी खेती कर सकते हैं।

छोटी जमीन में भी हो सकती है खेती

हरियाणा में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा, सरकार देगी इतनी सब्सिडी

इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके लिए आपको भारी-भरकम ज्यादा बड़े खेत की जरूरत भी नहीं है। आप केवल एक कट्ठा जमीन में भी गेदें के फूलों की खेती करके एक बार में 15 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं। इसमें बीज और खाद का खर्चा आलू या मकई के मुकाबले काफी कम बैठता है।

लोकल लेवल पर भी बड़ी डिमांड

आखिर केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर क्यों लगाई रोक, जानिए बड़े कारण

आपको इन फूलों को बेचने के लिए दूर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। आपके आस-पास के मंदिर, फूलों की दुकानें और इवेंट प्लानर्स ही आपके पक्के ग्राहक बन जाते हैं। गेंदे के फूल की शेल्फ लाइफ और इसकी डिमांड इसे लोकल लेवल पर भी हिट बनाती है।

पश्चिम बंगाल के किसानों को बड़ी राहत, आलू, प्याज समेत जरूरी वस्तुओं पर हटे अंतरराज्यीय प्रतिबंध

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment