अब अपने घर के किचन गार्डन में उगाए ताजी अदरक

Published On: May 9, 2026
Follow Us

Ginger Cultivation Tips: अदरक बड़े काम की चीज होती है। अदरक वाली चाय भला किसको पंसद नहीं होती है। वहीं दाल और सब्जी में अदरक डालो तो स्वाद बढ़ जाता है। इसके साथ ही ये औषधीय गुणों से भरपूर होती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी किचन में कभी अदरक का स्टॉक खत्म ना हो तो हम आपको ऐसा टिप्स बतायेंगे जिससे आपको हमेशा ताजी-ताजी अदरक मिलेगी बाजार जाने की जरूरत नहीं होगी। कुछ बेसिक बातों का ख्याल रखकर आप अपनी बालकनी या फिर किचन गार्डन में अदरक उगा सकते हैं।

कोई स्पेशल बीज लाने की जरूरत नहीं- सबसे खास और जरूरी बात आपको अदरक उगाने के लिए किसी स्पेशल बीज की जरूरत नहीं है। आप अपनी किचन से ही अदरक का एक स्वस्थ टुकड़ा लें जिसमें कम से कम दो-तीन ‘आंखें’ या उभार दिख रहे हो। याद रखें कि अदरक का टुकड़ा ताजा हो और मोटा हो।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी पर लिखी किताब

 रात भर पानी में भिगोकर रखना– यदि अदरक के टुकड़े को सीधे गमले में लगाने के बजाए रात भर पानी भिगोकर रखा जाए तो ये स्मार्ट ट्रिक रहेगा। अदरक की ऊपरी परत थोड़ी नरम हो जाती है और अंकुरण की प्रोसेस तेज हो जाती है। अगले दिन आप इसे गमले में उगा सकते हैं।

चौड़े गमले का चुनाव करें- अदरक को फैलने के लिए ज्यादा जगह चाहिए। इसलिए कम 12 इंच गहरा और चौड़ा गमला या ग्रो बैग चुनें। मिट्टी को तैयार करते समय उसमें 50 परसेंट सामान्य मिट्टी और 50 परसेंट गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट मिलाएं ताकि अदरक को भरपूर पोषण मिल सके।

हरियाणा में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा, सरकार देगी इतनी सब्सिडी

अदरक को ज्यादा गहराई में ना दबाएं- अदरक को लगाते वक्त ध्यान रखें कि उसे मिट्टी में बहुत गहराई में न दबाएं। अदरक के टुकड़े को मिट्टी के नीचे लगभग 2 से 3 इंच गहरा रखें और ऊपर से हल्की मिट्टी डाल दें। इसे लगाने के बाद हल्का पानी छिड़कें। अदरक को ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप न आए बल्कि छनकर या हल्की धूप मिलती रहे।

गमले में ज्यादा पानी ना जमने दें- अदरक को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। इसलिए ध्यान रखें कि गमले में ज्यादा पानी ना जमे नहीं तो अदरक सड़ जाएगी। गर्मियों में हर दिन हल्का पानी दें और सर्दियों में नमी देखकर ही सिंचाई करें।

आखिर केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर क्यों लगाई रोक, जानिए बड़े कारण

मिट्टी खोदकर अदरक निकालें- अदरक को तैयार होने में तकरीबन 7-8 महीने लग जाते हैं। जब अदरक के पौधे की पत्तियां पीली होकर सूखने लगें, तो समझ जाइए कि आपकी अदरक हार्वेस्टिंग के लिए तैयार है। आप धीरे से मिट्टी खोदकर ताजा अदरक बाहर निकाल सकते हैं।

पश्चिम बंगाल के किसानों को बड़ी राहत, आलू, प्याज समेत जरूरी वस्तुओं पर हटे अंतरराज्यीय प्रतिबंध

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment