Sindoor Plant Tips: सिंदूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। सिंदूर हर सुहागन स्त्री की पहचान होता है वहीं पूजा-पाठ में सिंदूर-कुमकुम का महत्वपूर्ण स्थान होता है। लेकिन आज के दौर में बाजार में बिकने वाले सिंदूर में केमिकल पाया जाता है जो स्किन के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन अब केमिकल वाले सिंदूर को टाटा बॉय-बॉय कहें और अपने घर की बागवानी में ही सिंदूर का पौधा लगाएं। आप चाहे तो अपने घर के गमले में भी सिंदूर का पौधा लगा सकते हैं और इससे शुद्ध सिंदूर प्राप्त कर सकते हैं।
कैसे लगाएं सिंदूर का पौधा
सबसे पहले तो बाजार से एक मीडियम आकार का गमला खरीद कर लायें। अब इसमें उपजाऊ मिट्टी, रेत और गोबर की खाद को अच्छी तरह से मिलाएं। अब बीज या कटिंग को मिट्टी के करीब 1 इंच गहराई में लगाएं। अब हल्की सिंचाई ताकि मिट्टी नम रहे। ध्यान रखने वाली बात पौधे की ग्रोथ के लिए इसे हर दिन 5-6 घंटे की धूप दिखानी बहुत जरूरी है।
पौधे के लिए सही जगह का चुनाव
सिंदूर का पौधा गर्म और नम जलवायु में तेजी से बढता है। इसलिए पौधे को ऐसी जगह में रखें जहां पर पर्याप्त धूप आती हो लेकिन बहुत तेज़ ठंडी हवा से बचाव हो। आपको बता दें कि गर्मियों और मानसून में इसकी ग्रोथ तेजी से होती है यानी की इस प्लांट को सर्दियों में ठंड से बचाकर रखें अपने घरों की बालकनी, छत या गार्डन पौधे के लिए उचित स्थान है।
कैसे करें पौधे की देखभाल
- पौधे को हफ्ते में 1–2 बार ही पानी दें साथ ही गमले में पानी जमा न होने दें
- महीने में एक बार ऑर्गेनिक खाद (जैसे नीम खली) डालें
- इसके अतिरिक्त समय-समय पर प्रूनिंग करें ताकि पौधा घना बना रहे








