आंधी, बारिश और व्रजपात ने कई राज्यों में मचायी तबाही, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published On: May 14, 2026
Follow Us

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों आंधी, बारिश और व्रजापत के कारण भारी तबाही हुई है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत झारखंड में जान-माल को भारी नुकसान पहुंचा है। कहीं पर पेड़ गिरने से लोगों की जान चली गई तो कहीं बिजली गिरने से इंसानों और पशुओं की मौत हो गई। वहीं कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण टीन शेड, होर्डिंग्स और बिजली के पोल तक उड़ गए।

उत्तर प्रदेश में 60 लोगों की मौत

इस मौसम ने सबसे ज्यादा तबाही उत्तर प्रदेश में मचाई है। आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 60 लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव, देश भर के कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

राजस्थान में तूफान से हुआ भारी नुकसान

राजस्थान के अलवर और धौलपुर जिलों में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तूफान के कारण कई इलाकों में पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तेज हवाओं में टीन शेड, होर्डिंग्स और छप्पर उड़ गए। वहीं अलवर में टीन शेड गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

हनुमानगढ़ जिले में आंधी के बाद लगी भीषण आग में दो महिलाएं झुलस गईं और चार पशुओं की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई घर और पशुशेड इसकी चपेट में आ गए।

अल नीनो की चेतावनी, भारत में हीटवेव और सूखे का बढ़ा खतरा

झारखंड और महाराष्ट्र में भी तबाही

इस मौसम का असर झारखंड और महाराष्ट्र में भी देखने को मिला है। रामगढ़ जिले में वज्रपात से 26 मवेशियों की मौत हो गई। किसान अपने पशुओं को बारिश से बचाने के लिए पेड़ के नीचे ले गए थे, तभी बिजली गिर गई। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ महाराष्ट्र के सतारा जिले में भी मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। व्रजपात से 22 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि अस्पताल परिसर में भी पेड़ गिर गया।

मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

Heavy rain alert in 7 states
हरियाणा, दिल्ली-NCR और पंजाब समेत कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का कहर, किसान हुए परेशान

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, UP और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। बिहार और झारखंड में भारी बारिश व तूफान का खतरा है हिमाचल और उतराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के साथ निचले इलाकों में तेज बारिश, भूस्खलन का खतरा। असम, मेघालय आदि में भी भारी बारिश की चेतावनी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment