बाजार से सब्जी खरीदने की टेंशन खत्म, अब किचन गार्डन में लगाएं ताजे-ताजे परवल

Published On: May 11, 2026
Follow Us

Tips for Growing Pointed Gourd: आप अपने घर की बालकनी, किचन गार्डन या थोड़ी कोने में पड़ी खाली जगह में परवल उगा सकते हैं। इसके लिए ज्यादा जगह और बहुत अधिक अनुभव की भी जरूरत नहीं है। कम मेहनत में आप आसानी से ताजे-ताजे हरे भरे परवल उगा सकते हैं। इसके लिए कुछ जरूरी टिप्स है, जिसके बारें में हम आपको बताने जा रहे हैं।

अच्छी मिट्टी का चुनाव करें- परवल को उगाने के लिए सबसे पहले अच्छी मिट्टी का चुनाव करें। मिट्टी नरम हो और पानी निकालने वाली हो ताकि पौधा सड़ ना पाये। पौधों को अच्छा पोषण मिल सके इसके लिए मिट्टी में गोबर और कंपोस्ट खाद मिला दें। अगर आपके पास जगह कम है तो बड़े गमले या ग्रो बैग में भी आप परवल उगा सकते हैं। ऐसे में बीज लगाने के बाद हल्का पानी दें। ध्यान रखें कि मिट्टी ज्यादा सूखी ना हो कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि छोटे-छोटे पौधे निकल आए हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी पर लिखी किताब

जरूरत से ज्यादा पानी ना डालें- परवल की बेल लंबी होती है इसलिए इसे सहारा देना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप रस्सी, लकड़ी या जाली का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि बेल ऊपर की तरफ बढ़ सके। पौधे को रोजाना थोड़ा-छोड़ा पानी दें जरूरत से ज्यादा पानी ना डालें वरना पौधे की जड़ें सड़ जाएगी। पौधे को ऐसी जगह रखें जहां पर 5-6 घंटे धूप आती है। समय-समय पर पौधे के पीले पत्तों को हटाते रहें। यदि कोई कीड़ा दिखे तो नीम के पानी का छिड़काव कर दें।

3-4 महीने में ही फल लगने शुरू- सही देखभाल करने पर मात्र 3-4 महीने के भीतर ही बेल में फल लगने शुरू हो जायेंगे। शुरू-शुरू में छोटे-छोटे फल लगेंगे जो बाद में बड़े हो जायेंगे। ऐसे में आप घर बैठे ही ताजे-ताजे हर भरे परवल का स्वाद चख सकेंगे वो बिना भी किसी केमिकल या मिलावट के।

हरियाणा में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा, सरकार देगी इतनी सब्सिडी

आखिर केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर क्यों लगाई रोक, जानिए बड़े कारण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment